Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty care: Nora Fatehi के इन ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो कर पा सकते हैं फ्लोलेस स्किन, आज से करें शुरू

Beauty care: Nora Fatehi के इन ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो कर पा सकते हैं फ्लोलेस स्किन, आज से करें शुरू

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जो अपने खूबसूरती अदाओं  से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वहीं फैंस नोरा की खूबसूरती का राज़ जाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की नोरा की खूबसूरती के पीछे एक एक स्किन केयर रूटीन है, जिसे वह हमेशा फॉलो करती हैं। अगर आप भी  वैसे ही स्किन पाना चाहते हैं तो  इसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं फ्लॉलेस स्किन केयर रूटीन का राज।

पढ़ें :- उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देखना है 'वैली ऑफ फ्लावर्स' का जादुई नजारा तो IRCTC 6 दिनों का लेकर आया स्पेशल ट्रेकिंग पैकेज

नोरा की खूबसूरती का राज

नोरा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद खूबसूरत हैं। नोरा फतेही से जब उनकी फ्लॉलेस स्किन के सीक्रेट्स पूछा गया तो उनका कहना है कि वह स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, साथ ही रोजाना डांस करती हैं। यह उनके मूड को अच्छा रखता है, जिसकी वजह से स्किन ग्लो करती हैं। इसके साथ ही वो अपने डाइट में फल और लिक्विड पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा करती हैं।

हाइड्रेट का जरूर ख्याल रखती हैं

नोरा फतेही बताती हैं कि वह खुद को हमेशा हाइड्रेट रखती हैं। दिनभर में 8-9 गिलास पानी पीती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह रेगुलर स्पा और बॉडी मसाज, स्टीम बाथ के लिए जाती हैं।

पढ़ें :- Healthy Hair : सिर की खुजली और डैंड्रफ की होगी छुट्टी! बस नारियल तेल में इसे मिलाकर लगाएं

ब्यूटी सीक्रेट्स

नोरा फतेही अपनी स्किन का कुछ इस अंदाज में ख्याल रखती हैं, जैसे रेगुलर क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में नोरा फतेही बताती हैं कि छुट्टी के दिनों में वह बिना मेकअप के रहना पसंद करती हैं। इसलिए वह सिर्फ एसपीएफ़ मॉइस्चराइज़र और लिप बाम लगाकर रहती हैं।

सोने से पहले नोरा की नाइट ब्यूटी सीक्रेट्स

ने बताया कि बिस्तर पर जाने से पहले वह अपनी स्किन को डीप कंडीशनिंग मॉइस्चराइज करती हैं। वह बताती हैं कि वह पार्लर फेशियल के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ क्लींजिंग करवाने के लिए जाती हैं।

नोरा के नूर में भरपूर नींद भी शामिल है

पढ़ें :- कभी जंगल में बंदूक उठाने वाली पूर्व महिला नक्सली ने कोसा सिल्क साड़ी में बिखेरा जलवा, छत्तीसगढ़ की राजधानी में अनोखा रैंप वॉक

नोरा बताती हैं कि स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने के साथ-साथ सही टाइम पर सोना भी बेहद जरूरी है। नोरा कहती हैं कि रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे स्किन को रेस्ट मिल सके और आपकी बॉडी भी फिट रहे।

 

Advertisement