Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के अरोपों पर आप कुछ नहीं बोलीं? टीमएसी सांसद का स्मृति ईरानी पर निशाना

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के अरोपों पर आप कुछ नहीं बोलीं? टीमएसी सांसद का स्मृति ईरानी पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस करने का आरोप लगा है। इन आरो​पों के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और विपक्ष के बीच इसको लेकर वार-पलटवार हो रहा है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं बोलीं और अब फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

पढ़ें :- Video-शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड़ का विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी की जीभ काटने पर दूंगा 11 लाख रुपये इनाम

दरअसल, बुधवार को स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, संसद से जाते समय उन्होंने फ्लाइंग किस का ​इशारा किया, जबकि उस समय महिला सांसद भी बैठी थीं। इसके बाद कई महिला बीजेपी सांसदों ने राहुल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की। इसको लेकर अब सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नया विवाद चल रहा है।

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि, जब बीजेपी सांसद पर हमारी चैंपियन रेसलर्स के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लग तब केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री ने कुछ नहीं कहा। अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।

 

पढ़ें :- 'राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी...', केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान
Advertisement