Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा: राहुल गांधी

आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी आज वोट डाला। वोटिंग के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है। आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि-युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए।

इसके साथ गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे। किसान कर्ज़ मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही MSP मिले। मजदूरों को 400 रुपए का दैनिक मेहनताना मिले। आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया।आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।

Advertisement