Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. जायरा वसीम, बोलीं- नीतीश जी महिला की मर्यादा को खिलौना न समझें,सत्ता आपको ये परमिशन नहीं देता कि आप सीमा का कर दें उल्लंघन

जायरा वसीम, बोलीं- नीतीश जी महिला की मर्यादा को खिलौना न समझें,सत्ता आपको ये परमिशन नहीं देता कि आप सीमा का कर दें उल्लंघन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने स्टेज पर एक महिला का हिजाब खींच दिया है। जायरा वसीम (Zaira Wasim) फिल्म इंडस्ट्री से काफी पहले दूरी बना चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ऐक्टिव रहती हैं। आग बबूला जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से माफी की मांग की और कहा कि किसी महिला की मर्यादा को खिलौना नहीं समझा जाना चाहिए।

पढ़ें :- Video- 'बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए...' आरजेडी ने शपथ ग्रहण को लेकर लगाया आरोप
पढ़ें :- सम्राट चौधरी के आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई : तेजस्वी यादव

जायरा वसीम को आया गुस्सा

जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि एक महिला की गरिमा और मर्यादा खिलवाड़ करने की चीज नहीं है, खासकर सार्वजनिक मंच पर। एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला के नकाब को इतनी लापरवाही से खींचे जाते देखना और उसके साथ उस बेपरवाह मुस्कान को देखना, बेहद गुस्सा दिलाने वाला था।’ सत्ता आपको ये परमिशन नहीं देती कि आप सीमा का उल्लंघन कर दें। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए।

जानें क्या था नीतीश कुमार वाला मामला?

सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक नई रिक्रूट हुई आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। महिला हिजाब लगाकर उनके सामने पहुंची थी। नीतीश ने सबके सामने स्टेज पर उस डॉक्टर का हिजाब खींच दिया। यह कार्यक्रम सीएम के सेक्रेटेरिएट में था। यहां 1000 आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा रहे थे। घटना का वीडियो काफी वायरल है।

गुस्से में दिखे थे सीएम?

पढ़ें :- बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को 11 बजे! नीतीश कुमार कल आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद दे सकते हैं इस्तीफा

वीडियो में दिख रहा है कि जब डॉक्टर नुसरत परवीन (Dr. Nusrat Parveen) की बारी आती है तो वह चेहरे पर हिजाब लगाकर पहुंचती हैं। इस पर सीएम गुस्से में बोलते हैं कि ये क्या है?’ इसके बाद वह नुसरत का हिजाब खींच देते हैं।

Advertisement