Bihar's New CM, Samrat Choudhary : भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें सीएम के रूप में शपथ ली है। वह बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले भाजपाई सीएम हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें चारो ओर से बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंजा कसते हुए कहा है कि सम्राट चौधरी जी द्वारा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई।
Bihar’s New CM, Samrat Choudhary : भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें सीएम के रूप में शपथ ली है। वह बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले भाजपाई सीएम हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें चारो ओर से बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंजा कसते हुए कहा है कि सम्राट चौधरी जी द्वारा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई।
दरअसल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ये तंज सम्राट चौधरी की उस प्रतिज्ञा को लेकर कसा है, जब 2022 में नीतीश कुमार यू-टर्न लेते हुए भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन में वापस आ गए थे। तब बिहार भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने प्रतिज्ञा के रूप में भगवा पगड़ी बांधी थी और उन्होंने कहा था कि जब तक नीतीश कुमार सत्ता से बेदखल नहीं हो जाते, तब तक वे इसे पहनना नहीं छोड़ेंगे। अब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट नए सीएम बन गए हैं।
नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज Elected मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा Selected मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के NDA शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।”
श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से…
पढ़ें :- राबड़ी सरकार में सबसे युवा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक, जानें- सम्राट चौधरी के बिहार में पहले भाजपाई CM बनने का सफर
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 15, 2026
तेजस्वी ने आगे लिखा, “आशा है कि नए Selected मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।”