Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. डीजल-पेट्रोल के दामों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.94 रुपये पहुंची

डीजल-पेट्रोल के दामों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.94 रुपये पहुंची

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना संकट के दौरान डीजल—पेट्रोल के दाम भी असामान छूने लगे हैं। आज फिर डीजल—पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। आज डीजल की कीमत 29 से 30 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 23 से 24 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.68 रुपये, जबकि डीजल के दाम 84.61 रुपये प्र​ति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.94 रुपये व डीजल की कीमत 91.87 रुपये प्रति लीटर है।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर                     डीजल                   पेट्रोल
दिल्ली                    84.61                   93.68
मुंबई                     91.87                    99.94
कोलकाता            87.46                    93.72
चेन्नई                   89.39                      95.28

 

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश
Advertisement