Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. लगातार 6 छक्के जड़ने से चूक गया KKR का यह खिलाड़ी, 5 छक्कों का Video वायरल

लगातार 6 छक्के जड़ने से चूक गया KKR का यह खिलाड़ी, 5 छक्कों का Video वायरल

By Harsh 
Updated Date

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) और सिएटल ओर्कास के बीच खेले गए मुकाबले में IPL में KKR के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज रोवमन पॉवेल ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सनसनी मचा दी। पॉवेल एक ही ओवर में छह छक्के लगाने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन आखिरी गेंद पर उनका सपना अधूरा रह गया।

पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय

एलए नाइट राइडर्स की पारी के 17वें ओवर में गेंदबाजी के लिए दासुन शनाका आए। क्रीज पर मौजूद रोवमन पॉवेल ने पहली ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और इसके बाद लगातार चार और गेंदों पर भी छक्के जड़ दिए। पांच गेंदों में पांच छक्के लगते ही दर्शकों को युवराज सिंह और कीरोन पोलार्ड जैसे ऐतिहासिक कारनामों की याद आने लगी। सभी की निगाहें ओवर की आखिरी गेंद पर टिक गईं।

पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

हालांकि, छठी गेंद पर पॉवेल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर उन्होंने लेग साइड की ओर शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। सिएटल ओर्कास के फील्डर ओटनील बार्टमैन ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर पॉवेल की पारी का अंत कर दिया। इस तरह वह एक ओवर में छह छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने से कुछ मीटर दूर रह गए।

पॉवेल ने सिर्फ 11 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आंद्रे फ्लेचर ने 40 और कॉलिन मुनरो ने 30 रन की अहम पारियां खेलीं, जिससे लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 196 रन बनाए।

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिएटल ओर्कास की टीम एलए नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 115 रन पर सिमट गई। इस तरह लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने मुकाबला 81 रन से अपने नाम कर लिया। वहीं, रोवमन पॉवेल की पांच लगातार छक्कों वाली पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement