Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Brihaspati Margi 2026 : देवताओं के गुरु बृहस्पति 2026 में होंगे मार्गी ,  इन राशियों की किस्मत बदलेगी

Brihaspati Margi 2026 : देवताओं के गुरु बृहस्पति 2026 में होंगे मार्गी ,  इन राशियों की किस्मत बदलेगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Brihaspati Margi 2026  : देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। इस समय देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चल रहे है। गुरु ग्रह अपनी चाल में 2026 में बदलाव करेंगे। गुरु की मार्गी चाल होने से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।  देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बहुत खास माना जाता है। गुरु को ज्ञान, विकास, धार्मिकता, लाभ, बड़े-कार्यों आदि का प्रतीक माना जाता। गुरु एक शुभ ग्रह हैं ऐसे में गुरु के मार्गी होने पर कुछ राशियों को इसका शुभ फल मिलेगा । गुरु ग्रह अब 11 मार्च 2026 को चाल में परिवर्तन करेंगे। गुरु की चाल में परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा। 2026 में गुरु ग्रह 11 मार्च से लेकर 12 दिसंबर 2026 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे।

पढ़ें :- January 2026 Grah Gochar : जनवरी के आखिरी में होंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों  को मिलेगा शुभ और फलदायी परिणाम

मेष राशि
मेष राशि वालों को गुरु ग्रह की मार्गी चाल से शुभ परिणाम मिलेंगे। आपको वर्कप्लेस पर मान-सम्मान मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन-धान्य की प्राप्ति होगी। व्यापार , धन्धा करने वालों को खास लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन मधुर बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और रोग-बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को गुरु ग्रह की मार्गी चाल से भाग्य का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आय बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे।  कर्ज समाप्त होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। आपकी धन की स्थिति मजबूत होगी।.

पढ़ें :- 28 दिसम्बर 2025 का राशिफल : रविवार को सूर्य देव की बरसेगी कृपा, इन राशियों को होगा बंपर फायदा
Advertisement