Tamil Nadu Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में गैस रिसाव हुआ था। इस हादसे से झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर को सुरक्षित बचाया गया और उनको ट्रेन के जरिए अपने गृह राज्य के लिए रवाना कर दिया गया हैं। ये सभी मजदूर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चाईबासा के जिला प्रशासन और राज्य श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी श्रमिकों की सकुशल वापसी की पुष्टी की है।
पढ़ें :- Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राउरकेला के रास्ते चक्रधरपुर पहुंचेंगे मजदूर
सभी 14 बचाए गए मजदूर रेल मार्ग द्वारा ओडिशा के राउरकेला के लिए निकल चुके हैं। सभी श्रमिक राउरकेला पहुंचने के बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां चाईबासा जिला प्रशासन उनके स्वागत और आगे की यात्रा के लिए पहले से ही तैनात है। चक्रधरपुर स्टेशन से जिला प्रशासन ने इन सभी मजदूरों को उनके पैतृक गांवों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की है। आपको बता दे कि यह हादसा तिरुवल्लूर स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स प्लांट की इकाई में हुआ था जहां अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इस औद्योगिक दुर्घटना से झारखंड के कुल 42 मजदूर प्रभावित हुए थे, जो झारखंड के अलग—अलग जिले से आए थे। इन सभी श्रमिकों को रेस्क्यू कर के इलाज मुहैया कराया गया।
इस रेस्क्यू व वापसी अभियान को सफल बनाने में तमिलनाडु प्रशासन, स्थानीय अस्पताल प्रबंधन और रेलवे बोर्ड लगातार चौबीसों घंटे समन्वय बनाकर काफी मदद किया। इसमें मुख्य भूमिका राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने निभाई है।