Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 17 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को रखना होगा व्यवहार को नियंत्रित, इन्हें मिलेगी तरक्की

17 दिसंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों को रखना होगा व्यवहार को नियंत्रित, इन्हें मिलेगी तरक्की

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

किस्मत का साथ मिलेगा। युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपका कार्य सुचारू चलेगा। व्यापार में प्रगति होगी। अनजान लोग नुकसान पहुंचा सकते है। भौतिक संसाधन जुटाएंगे। जमीन जायदाद के मामले सुलझ सकते हैं। कार्यस्थल में चुनौती मिलेगी। आपके परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

वृषभ राशिफल 

दिन की शुरुआत सामान्य होगी। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। ऱिश्तेदारों से चर्चा होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी से मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। आपमें  जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। युवाओं को अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशिफल 

किसी से मतभेद हो सकते हैं।तरक्की की सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज का दिन अच्छा बीतेगा। बोलचाल के दौरान संयमित रहें। जिम्मेदारी बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा। यात्रा को टालें। कुसंगति से नुकसान होगा। नशापान से दूर रहें। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी समस्या का हल निकलेगा।

कर्क राशिफल 

निजी बातें किसी अनजान के सामने न कहें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। कुछ  घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पड़े।

कर्क राशिफल 

निजी बातें किसी अनजान के सामने न कहें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। कुछ  घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पड़े।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

सिंह राशिफल 

नौकरी में तरक्की मिल सकती है। विवाहित लोग घूमने जाएंगे। शत्रु पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आज सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको कामयाबी मिलेगी।  यात्रा के परिणाम सुखद रहेंगे।

कन्या राशिफल 

व्यवहार में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी। किसी से आपका विवाद हो सकता है। काफी दिनों के बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  आपको पार्टनर के व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। नकारात्मकता ज्यादा रहेगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। धन लाभ की स्थिति रहेगी। जोखिम न लें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

तुला राशिफल 

कामयाबी मिल सकती है। किसी समस्या का हल निकलेगा। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।  परिवार से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे।  किस्मत का साथ मिलेगा।  कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी मित्र की परेशानी का हल निकालेंगे। घूमने के लिए जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा।

वृश्चिक  राशिफल 

शुभ फलों की प्राप्ति होगी। समय निकालकर अपने आगामी  कार्यों को पूरा कर लें। अपनी कार्ययोजना परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। उधार की रकम वापस मिलेगी। आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दिन खुशनुमा रहेगा

धनु राशिफल 

आपको आज शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।  कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। जिम्मेदारी अधिक रहेगी। थकान महसूस कर सकते हैं। छात्रों के  लिए आज का दिन अच्छा हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ मतभद हो सकते हैं। जीवनसाथी की मददसे आपके कार्य पूरे होंगे।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

मकर राशिफल 

रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको परिणाम हासिल होंगे। आलस्य रहेगा।बाहरी खानपान परहेज करें। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन कारोबार से जुड़े  लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। लंबित कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। 

कुंभ राशिफल 

कर्ज की रकम वापस लेने में परेशानी होगी। अनजान लोगों से दूर रहें। लेनदेन ठीक रहेगा। निवेश कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। सेहत के चलते परेशान हो सकते हैं। 

मीन राशिफल 

बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।  आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा।  दोस्तों के साथ समय बीतेगा । वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। लाटरी, सट्टा आदि से दूर रहें। धन हानि संभव है। 

Advertisement