नई दिल्ली। मणिपुर की राजधानी इंफाल में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने राजभवन पर पत्थरबाजी करने की खबरें हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी भागते दिखे। पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोका। कई राउंड आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट दागे। इसमें 20 स्टूडेंट्स घायल हो गए।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
VIDEO | Manipur: All Manipur Students Union (AMSU) protesters attacked the convoy of CRPF in Imphal.#ManipurVoilence pic.twitter.com/iFiCVm0FL8
— Press Trust of India (@PTI_News) September 9, 2024
मैतेई समुदाय के ये छात्र मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं को लेकर 8 सितंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं। रविवार को किशमपट के टिडिम रोड पर 3 किलोमीटर तक मार्च के बाद प्रदर्शनकारी राजभवन और CM हाउस तक पहुंच गए। ये गवर्नर और CM को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। सोमवार को सुरक्षाबलों ने ज्ञापन सौंपने की मांग पूरी कर दी, इसके बाद भी स्टूडेंट्स सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे यहां डटे रहेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षाबलों के साथ झड़प भी हुई।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
मणिपुर में राज्यपाल के घर पर पथराव हो रहा है !
प्रधानमंत्री मोदी अभी तक मणिपुर नहीं जा पाए हैं !
देश आज ग़लत हाथों में है इसका परिणाम यह है कि आज हम अपने ही राज्य को नहीं बचा पा रहे हैं ! pic.twitter.com/OkxC0Tpq45
— Dr. Nitin Raut
(@NitinRaut_INC) September 9, 2024
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
स्टूडेंट्स 1 और 3 अगस्त को मैतेई इलाकों में हुए ड्रोन हमलों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सेंट्रल फोर्सेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए उनसे राज्य छोड़कर जाने की मांग की। साथ ही राज्य के 60 में से 50 मैतेई विधायकों से अपना रुख स्पष्ट करने या इस्तीफा देने को कहा।
इन स्टूडेंट्स ने यह भी डिमांड की है कि राज्य में यूनिफाइड कमांड की कमान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को दी जाए। यानी, सेंट्रल और स्टेट फोर्स की कमान केंद्र की बजाय मुख्यमंत्री के पास हो। ये लोग DGP और सिक्योरिटी एडवाइजर को हटाने की भी मांग कर रहे हैं।
सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-पिछले डेढ़ साल से मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां हैं?
पिछले डेढ़ साल से मणिपुर जल रहा है, 11 दिन में 9 लोग मारे गए हैं।
• ड्रोन से गांव में बम गिराए जा रहे हैं
• पूर्व CM के घर पर रॉकेट से हमला हुआ
• सुरक्षाबलों पर हमले हुए
• राज्यपाल निवास पर हमला हुआलेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां हैं?
pic.twitter.com/v35v4wwNa0पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
— Congress (@INCIndia) September 9, 2024
कांग्रेस पार्टी की नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल से मणिपुर जल रहा है, 11 दिन में 9 लोग मारे गए हैं। ड्रोन से गांव में बम गिराए जा रहे हैं। पूर्व CM के घर पर रॉकेट से हमला हुआ ।सुरक्षाबलों पर हमले हुए। राज्यपाल निवास पर हमला हुआ, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां हैं?