Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 23 मार्च 2022 राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसायिक लाभ, इन्हे रखना होगा अपना खास ख्याल

23 मार्च 2022 राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसायिक लाभ, इन्हे रखना होगा अपना खास ख्याल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आज क्रोध में आकर चर्चा करने से बचना चाहिये। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार से जुड़े कार्यों में परेशानी उठानी पड़ेगी। नये कार्यों की प्लानिंग करना फिलहाल उचित नहीं है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

वृषभ राशिफल 

आज दंपत्ति के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। बड़ों की सलाह मानना हितकारी होगा। जरूरी काम में बिजी रहेंगे। व्यवसायिक सौदे होने की सम्भावना बन रही है। आज घर के कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। साथियों के साथ आप पार्टी के लिये जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल 

कुछ लोग आपका लोग विरोध कर सकते हैं। आलोचना का शिकार हो सकते हैं। अफसर आपसे ज्यादा काम की अपेक्षा रखेंगे। दंपत्ति वाद-विवाद न करें। पुरानी बचत का लाभ मिलेगा। विरोधियों से आपको सावधान रहना पड़ेगा। थकान रहेगी।

कर्क राशिफल 

नये काम में रुचि लेंगे। लवर्स शादी को लेकर जल्दबाज़ी करने से बचें। कई दिनों से चल रही दिक्कतों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपने क्रोध नियंत्रित रखें। छात्र अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े सावधान रहें। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी। दिनचर्या में बदलाव होगा।

सिंह राशिफल 

घरेलू रिश्ते को आपको काफी महत्व देना चाहिये। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कारोबार पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। दफ्तर में सहयोगी से तनाव होने की आशंका है। योग और व्यायाम से आपका मन और तन दोनों की स्वस्थ रहेंगे। मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

कन्या राशिफल 

नौकरी के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जाएंगे। किसी काम में दिक्कत हो सकती है। पूंजी निवेश कर सकते हैं। इस विषय पर मित्रों की सलाह आपको काम आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद का ऑफर मिलेगा। अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

तुला राशिफल 

अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। दिखावा करने में अचानक खर्च बढ़ सकता है। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिलेगी। लोगों की मदद करने से न चूकें लेकिन किसी से ज्यादा अपेक्षा न पालें। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 

आज परीक्षा में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। प्रबुद्ध लोगों के सम्पर्क में रहेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जॉब में बदलाव करने का विचार आयेगा। यदि किसी साक्षात्कार सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। जिम्मेदारियों को लगन से पूरा करेंगे।

धनु राशिफल 

शारीरिक पीड़ा बढ़ सकती है। ज्यादा वजन उठाने से बचें। आज आप थोड़ा उदास रहेंगे। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी पर शक कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को सन्तुलित रखें। घूमने के प्लान को टालें। गोपनीय बात हर किसी को न बताएं।

मकर राशिफल 

आप काफी सकारात्मक रहेंगे। जोखिम ले सकते हैं। ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर मार्केट सेबड़ा लाभ हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी। युवाओं के सपने आकार लेंगे। सेहत ठीक रहेगी। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

कुंभ राशिफल 

आपके कार्यों से लोग प्रभावित रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। किसी षडयंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। तनाव के अवसर आएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों पर नाराज हो सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में लाभ होगा।

मीन राशिफल

युवाओं को जॉब के नये मौके मिल सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज परिवारजनों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। आज रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है। कुंवारों की शादी तय होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। व्यर्थ के कार्यों समय नष्ट न करें।

Advertisement