Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. CJI को 23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने भेजा एक संयुक्त पत्र, इस बड़े मुद्दे को उठाया

CJI को 23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने भेजा एक संयुक्त पत्र, इस बड़े मुद्दे को उठाया

By Abhimanyu 
Updated Date

Opposition parties wrote a letter to the CJI : विपक्षी इंडिया गठबंधन के 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को एक संयुक्त पत्र भेजा है। इस पत्र में SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी दल “SURE” (सॉलिडैरिटी, यूनिटी और रेजिस्टेंस यानी एकजुटता, एकता और प्रतिरोध) के सिद्धांत पर मजबूती से कायम हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, CJP नेताओं पर कड़ी नजर

जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में लिखा, “8 जून, 2026 को INDIA जनबंधन की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने भाग लिया, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया तथा चुनावों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। इसी के अनुरूप, अब 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य द्वारा हस्ताक्षरित एक संयुक्त पत्र आज माननीय मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है।”

कांग्रेस सांसद रमेश ने आगे कहा, “विपक्षी दल SURE -Solidarity (एकजुटता), Unity (एकता) और REsistance (प्रतिरोध)- पर दृढ़ता से कायम हैं।” इस पोस्ट पर जवाब देते हुए राज्यसभा में TMC संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने लिखा, “INDIA की ओर से अच्छा काम हो रहा है। और हाँ, आम आदमी पार्टी, डीएमके
DMK ने भी CJI को भेजे गए संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।”

पढ़ें :- बेंगलुरु में CJP यानी Citizens for Justice and Peace ने किया ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ का ऐलान, प्रकाश राज भी होंगे शामिल
Advertisement