Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी शनि देव की विशेष कृपा, जाने अपनी किस्मत का हाल

28 मई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी शनि देव की विशेष कृपा, जाने अपनी किस्मत का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

सराफा व्यवसायियों को आज खरीद-बिक्री से लाभ होगा। किसी काम के पूरा होने जाने से मन प्रसन्न रहेगा। युवा अपने कैरियर के लेकर सक्रिय रहेंगे। नए काम की योजना बना सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ होगा। संपत्ति विवाद हल होंगे। दिनचर्या में बदलाव होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज आपको सावधान रहना होगा। किसी कार्य के नहीं होने से मानसिक रूप से खिन्न रहेंगे। तनाव रहेगा।आप पर गलत आरोप लग सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे न छोड़े, नुकसान हो सकता है। सावधानी से खर्च करेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini)

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

निवेश में सफलता मिलेगी। अनजान लोगों की वजह से आपके कार्य प्रभावित होंगे। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। नए साझेदार से डील कर सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। परिवार के सदस्य आपसे सलाह ले सकते हैं।अधिक धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों की सलाह से आपकी दिक्कत दूर होगी। अफसरों से वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। सभी कार्य पूरे होंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। आपको आर्थिक मोर्चे पर दिक्कत होगी।

सिंह राशिफल (Leo)

आज किसी मित्र की मदद करेंगे। आमदनी बढ़ सकती है। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। धार्मिक यात्रा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने कौशल से कठिन कार्यों को पूरा करेंगे। युवाओं की नौकरी लग सकती है।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपके परेशान करेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। सेहत को ठीक रखने के लिए व्यायाम आदि करें। बुजुर्गों की समस्याओं का हल निकलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। (और पढ़ें)

तुला राशिफल (Libra)

भविष्य की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा सकते हैं। दानपुण्य के कार्य करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। पूर्व के निवेश से अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आपकी धन संंबंधी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य रहेगा। किसी को सलाह देने से बचें। (और पढ़ें)

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अपनी पूर्व की गलतियों से सबक लें। किसी भी अनजान पर आसानी से भरोसा न करें। आपको दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपका रूतबा बढ़ेगा। करियर से जुड़ी कोशिश कामयाब रहेगी।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

धनु राशिफल (Sagittarius)

संतान के भविष्य के लिए बड़ा फैसला लेंगे। लेनदेन सावधानी से करें। रुकी हुई रकम वापस मिलने में कठिनाई होगी। आय के नये स्रोत मिलेंगे। किसी की बातों से भ्रमित हो सकते हैं। कारोबार को लेकर असमंजस में न रहें। निर्धारित समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। विवाहित आज घूमने जा सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन ठीक रहेगा। गैरजरूरी कार्यों में कम खर्च नहीं करना चाहिये। मकान की मरम्मत कराएंगे। दिनभऱ किसी न किसी से मुलाकात होगी। आलस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर दिक्कत में आ सकते हैं।। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। (और पढ़ें)

कुंभ राशिफल (Aquarius)

मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने लाइफ पार्टनर के व्यवहार से खुश रहेंगे। खरीददारी काफी रुचि लेंगे। बड़े-बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद मिलेगा। रिश्तेदार आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये परिश्रम करना होगा। (और पढ़ें)

मीन राशिफल (Pisces)

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

नए काम की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा करते समय सावधान रहें। नकारात्मकता ज्यादा रहेगी। सत्संग में मन लगेगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार करेंगे।

Advertisement