BSNL New Recharge Plan : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 160 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और तगड़ा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 320GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी है।
पढ़ें :- AI Impact Summit 2026 : भारत एआई इम्पैक्ट समिट में दुनियाभर से पहुंचेंगे ये राजनेता , देखें पूरी लिस्ट
BSNL की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, कंपनी के 160 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 997 रुपये है। नए प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान के तहत पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान देश के सभी टेलीकम सर्कल और जोन के लिए है।
997 रुपये वाले इस प्लान की ऐड-ऑन सर्विस में Hardy Games, Challenger Arna Games, Gameon & Astrotell, Gameium Zing Music, WOW Entertainment, BSNL Tunes Qj Lystn Podcast शामिल हैं। बीएसएनएल ने 153 रुपये वाले एक और नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 26GB डेटा और 1 लाख ऑडियो सॉन्ग का एक्सेस मिलता है।