1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़

VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़

शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हों रहा है, जिसमें दूल्हे को दोस्त ने ऐसा तोहफा दिया कि सभी हैरान हो गए। मित्र की शादी में दोस्त ने मिठाई के डिब्बे में सरप्राइज तौर पर भेंट किया। खुश होकर जैसे ही दूल्हे ने डिब्बा खोला वैसे ही सभी में भगदड़ मच गई। मिठाई के डिब्बे में कुछ ऐसा निकला की सबके प्राणं अटक गए।

By Satish Singh 
Updated Date

लखनऊ। शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हों रहा है, जिसमें दूल्हे को दोस्त ने ऐसा तोहफा दिया कि सभी हैरान हो गए। मित्र की शादी में दोस्त ने मिठाई के डिब्बे में सरप्राइज तौर पर भेंट किया। खुश होकर जैसे ही दूल्हे ने डिब्बा खोला वैसे ही सभी में भगदड़ मच गई। मिठाई के डिब्बे में कुछ ऐसा निकला की सबके प्राणं अटक गए। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर वीडियो का मजा ले रहे है। यह पूरा मामला बिहार के रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड का है।

पढ़ें :- Vaishali Boat Accident : जब एक घर से सात व दूसरे से पांच बच्चों के उठे शव तो मची चीत्कार,मौत का ऐसा मंजर देख रो पड़ीं डीएम

बता दे कि बिहार के रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड निवासी संजीत की शादी थी। उनकी शादी में उनके कई दोस्त भी शामिल हुए थे। इस दौरान एक दोस्त ने संजीत को सरप्राइज गिफ्ट दिया। गिफ्ट में दोस्त ने एक मिठाई का डिब्बा दिया था। संजीत ने जब उस मिठाई के डिब्बे को खोला तो उसमें जिंदा सांप निकला। सांप को देखते ही संजीत ने डिब्बे को फेक दिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है। संजीत को तोहफे के रूप में सांप गिफ्ट करने वाला दोस्त गौतम कुमार स्नेक सिग्नेचर के नाम से जाना जाता है और उसे सांप पकड़ने का शौक है। अपने इसी शौक के चलते उसने गांव से एक सांप पकड़ा और उसे मिठाई के डिब्बे में रखकर दोस्त की शादी में गिफ्ट के तौर पर लेकर पहुंच गया। हालांकि बाद में लोगों को पता चला कि यह उनके दोस्त की मजाकिया हरकत थी।

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...