Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. 70th National Film Awards LIVE : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को कर रही हैं सम्‍मानित, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

70th National Film Awards LIVE : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को कर रही हैं सम्‍मानित, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित 70वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड्स (70th National Film Awards) सेरेमनी शुरू हो गई है। यह आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) सभी विजेताओं को सम्‍मानित कर रही हैं। इस साल सबसे गौरवपूर्ण दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिग्‍गज अभ‍िनेता मिथुन चक्रवर्ती (Dadasaheb Phalke Award veteran actor Mithun Chakraborty) को दिया जाएगा। अगस्‍त महीने में राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा हुई थी।

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी सम्मान समारोह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि अभी तक खुमार में हूं, इतनी बड़ी इज्जत है। भगवान का शुक्रिया। जितनी तकलीफें उठाईं, लगता है भगवान ने सूद सहित वापस कर दीं’।

जानी मास्‍टर से छीना गया राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार

राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों के इतिहास में पहली बार किसी विजेता से अवॉर्ड छीन लिया गया है। नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी कोरियोग्राफर जानी मास्टर से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड छीना गया है। उन्‍हें अब कोई सम्‍मान नहीं मिलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बीते रविवार को को इसकी जानकारी दी। कहा कि जानी के खिलाफ उनकी असिस्टेंट रही लड़की ने 15 सितंबर को तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। इस बाबत उन्‍हें अवॉर्ड की लिस्‍ट से बाहर किया जाता है। जानी मास्टर को साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। गाने को उन्होंने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था।

पढ़ें :- 'श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं...' अनिल कुंबले का बड़ा बयान

इस बार साल 2022 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। कोविड 19 के चलते अवॉर्ड्स में देरी हो गई थी। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में क्षेत्रीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व दिखाई देगा। मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जिन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाना है, उनकी सूची इस प्रकार है-

Advertisement