Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Live-Republic Day Parade 2022 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे, 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू

Live-Republic Day Parade 2022 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे, 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंच गए हैं। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ परेड शुरू हो गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा दिख रहा है। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई दे रहा है। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने राजनाथ सिंह से भी बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1950 में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ, लोकतंत्र की इतने वर्षों की गौरवशाली यात्रा में संविधान सतत मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। संविधान ने देश में समता, एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग दिया है।

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा
Advertisement