Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में चल रहा था फरार

25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में चल रहा था फरार

By Satish Singh 
Updated Date

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जनपद अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में आठ मुकदमे दर्ज हुए है। इन सभी मामलों में 11 अभियुक्त संलिप्त पाए गए है। रविवार को छठी और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के रूप में शिवम अग्रवाल को पकड़ा गया है, जबकि उसके पिता की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रारंभिक एफआईआर में 26 लाख बोतलों का उल्लेख था, लेकिन विवेचना में यह संख्या बढ़कर लगभग 1.12 करोड़ बोतलों तक पहुंच गई है।

पढ़ें :- मोदी सरकार पूरे देश में एक गलत तरीके की राजनीति कर रही, जिसमें उनका मकसद है सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतना: प्रियंका गांधी

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त की दो कंपनियां हैं। इन्ही कंपनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के बद्दी और पानीपत से सप्लाई आती थी, जिसमें से लगभग 76 लाख बोतल बद्दी से आईं थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की अभी तक लगभग आठ करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की जा चुकी है, जिसकी सुनवाई ट्रिब्यूनल में चल रही है। शिवम पिछले पांच माह से फरार था और पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। कई राज्यों में लोकेशन ट्रेस होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में फर्जी कंपनियों के माध्यम से सप्लाई और अधूरे रिकॉर्ड सामने आए हैं, जिनमें अब तक केवल 10–15 लाख बोतलों का ही सत्यापन हो सका है। अवैध सप्लाई का नेटवर्क बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक फैला पाया गया है। मामले में आगे पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

Advertisement