पेशावर: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (North-Western Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों द्वारा एक जांच चौकी पर विस्फोटक से भरी गाड़ी से किये गये आत्मघाती हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों और एक बच्चे की मौत हो गयी। यह जानकारी सेना ने मंगलवार को दी।
पढ़ें :- निर्दोषों की हत्या के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब, अफगान के हमले में मारे गए पाक के 55 जवान
अफगानिस्तान (Afghanistan) की सीमा से लगे बाजौर जिले में एफसी जांच चौकी पर हुए इस घातक आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी टीटीपी (TTP) ने ली है।