1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू

VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू

कानपुर के हैलेट अस्पताल (Halet Hospital) में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय (Office of the Chief Superintendent) के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर।  कानपुर के हैलेट अस्पताल (Halet Hospital) में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय (Office of the Chief Superintendent) के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पढ़ें :- Xiaomi Pad 9 Pro :  श्याओमी पैड 9 प्रो चीन में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस और कीमत

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने तीमारदार के साथ हाथापाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

वहीं GSVM मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला (Principal of GSVM Medical College Dr. Sanjay Kala) ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कार्रवाई के तहत तीन सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग पर ईशान पहले स्थान पर कायम, श्रेयस ने 7 स्थान की छलांग लगाई: सिकंदर रजा ODI नंबर 1 ऑलराउंडर से चूके
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...