Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना

बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Monkey Attack: कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के आंगन में टहल रही 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के धक्का देने से महिला जमीन पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

पढ़ें :- बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील

मृतका की पहचान नजमुन्निसा बेगम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम वह रोजाना की तरह अपने घर के परिसर में टहल रही थीं। इसी दौरान एक बंदर दीवार फांदकर अचानक घर के आंगन में पहुंच गया। महिला कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बंदर ने उन पर झपट्टा मारा और धक्का दे दिया। नजमुन्निसा जमीन पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोट आई।

पढ़ें :- Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि महिला के गिरने के बाद भी बंदर कुछ देर तक वहीं मौजूद रहा। इस दौरान घर से एक अन्य महिला बाहर आती है, जिस पर बंदर दोबारा हमला करने की कोशिश करता नजर आता है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बंदर वहां से भाग गया।

बताया गया है कि नजमुन्निसा बेगम प्रसिद्ध लेखक एम.एस. सवदत्ती की पत्नी थीं। घटना के बाद इलाके में बंदर के आतंक को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बंदरों के हमले की घटनाएं इससे पहले भी सामने आती रही हैं। हाल ही में दिल्ली के चिड़ियाघर में भी एक बंदर ने केयरटेकर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना में केयरटेकर की एक उंगली कट गई थी और पैरों में भी गहरे घाव हुए थे।

Advertisement