Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सियासी पोस्टर वॉर छिड़ गया है। जिसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार की तुलना फिल्म में दिखाए गए ‘ल्यारी राज’ (Lyari Raj) से की गई है और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को रहमान डकैत के स्टाइल में दिखाते हुए निशाना साधा गया है जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को धुरंधर बताया गया है।

पढ़ें :- माफिया बृजेश सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, क्या उनका ये फैसला बदल देगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण?

बता दें कि ये पोस्टर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के नाम से लखनऊ में सीएम आवास समेत कई प्रमुख चौराहों पर लगे हैं। इन पोस्टरों में सपा राज में हुई घटनाओं को ल्यारी राज के तौर पर बताने की कोशिश की गई है। होर्डिंग में सपा राज में हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है।

होर्डिंग पर लिखा सपा का ल्यारी राज

पोस्टर के बाईं ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की तस्वीर लगी है जिसमें उन्होंने फिल्म के विलेज रहमान डकैत की तरह दिखाया है। उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है ‘अखिलेश का ल्यारी राज’, वहीं दूसरी तरफ़ सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  की तस्वीर है जिसमें वो कन्या के पैर धोते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘धुरंधर सीएम’।

सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला के मौत की अखबारों की कटिंग लगाई गई है, जिसके ज़रिए ये दिखाया गया है कि किस तरह से योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- 2027 चुनाव से पहले मायावती ने खेला 'ब्राह्मण कार्ड', अपकास्ट के जरिये 2007 का इतिहास दोहराने का दावा

लखनऊ-नोएडा समेत कई जिलों में लगे पोस्टर

दिलचस्प बात ये है कि ये होर्डिग्स सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई दूसरे जिलों में भी लगाए गए हैं। ये होर्डिंग लखनऊ, मलिहाबाद, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, बाराबंकी, आजमगढ़ में लगाए गए हैं। इनके अलावा नोएडा, प्रतापगढ़, अमेठी और गोंडा में भी ऐसी ही होर्डिंग देखने को मिली है। इन होर्डिग्स के बाद प्रदेश के सियासत फिर से गर्म हो सकती है। देखा होगा कि सपा की ओर से इस पर क्या जवाब आता है?

Advertisement