Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप

By शिव मौर्या 
Updated Date

एम्स्टर्डम। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध काफी भयावक होता जा रहा है। इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। इस युद्ध के कारण लोगों में काफी भय भी बना हुआ है। इस बीच नीदरलैंड के एम्सटर्डम में शनिवार तड़के यहूदी समुदाय से जुड़े एक स्कूल में जोरदार विस्फोट हुआ है, जिसके कारण स्कूल की इमरात को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस विस्फोट के बाद एम्स्टर्डम की मेयर का बयान आया है। उन्होंने इस घटना को यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर हमला किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एम्स्टर्डम में यहूदी लोग लगातार बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाओं का सामना कर रहे हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

वहीं, इस हमले के बाद से दमकल विभाग मौके पर पहुंच गयी है और स्थित पर नियमंत्रण पा लिया। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, घटना में कोई हाताहत हुआ है या नहीं। दरअसल, ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। अमेरिका और इजरायल एक और ईरान और हिजबुल्ला दूसरी ओर आमने-सामने हैं, और क्षेत्र में लगातार बमबारी व सैन्य कार्रवाई जारी है।

बता दें कि, इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान में हमले किए जा रहे हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में बीती रात जोरदार धमाकों से कई इलाके दहल गए। शहर के मध्य हिस्से के पास कई बड़े विस्फोट सुने गए, जिनसे आसपास के कई ब्लॉक तक झटके महसूस किए गए। यह धमाके उस इलाके के पास हुए जहां बड़ी संख्या में नागरिक रहते हैं। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक ट्रस्ट की खाली इमारत को निशाना बनाया गया, जो एक नागरिक अस्पताल के काफी करीब स्थित है। विस्फोट से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और अस्पताल भी प्रभावित हो सकता है। इसी दौरान शहर में सरकार के समर्थन में रोज की तरह सड़कों पर प्रदर्शन भी हो रहा था।

 

 

पढ़ें :- Nepal Petrol Crisis : नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू
Advertisement