Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तमिलनाडु में NDA के साथ होने वाला है बंगाल और महाराष्ट्र वाला खेला! CM विजय की TVK में आ रहे 100 बड़े नेता

तमिलनाडु में NDA के साथ होने वाला है बंगाल और महाराष्ट्र वाला खेला! CM विजय की TVK में आ रहे 100 बड़े नेता

By Abhimanyu 
Updated Date

AIADMK Split : तमिलनाडु में एनडीए को ‘अपनी ही कड़वी दवाई की घूंट’ लेना पड़ सकता है। राज्य में सीएम विजय की पार्टी TVK में एनडीए के घटक दल AIADMK के सैकड़ों नेता शामिल होने की संभावना है। यह घटनाक्रम वैसा ही लगता है जैसा हाल बंगाल और महाराष्ट्र में देखने को मिला था। रिपोर्ट्स के अनुसार, AIADMK में आंतरिक कलह की खबरों के बीच करीब 15 पूर्व विधायक, 5 पूर्व मंत्री और सैकड़ों पार्टी कैडर टीवीके में गुरुवार को शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खरगे से राहुल गांधी का होने लगा मोहभंग? कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

एक प्रतिष्ठित मीडिया आउटलेट की खबर के अनुसार, TVK में AIADMK के सैकड़ों बड़े नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम ममल्लापुरम के एक रिसॉर्ट में आयोजित हो सकता है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सी विजयभास्कर, एम आर विजयभास्कर, एमएसएम आनंदन और एस वलारमति के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरि की बेटी कायलविझि टीवीके में शामिल हो सकती हैं। करूर और पुडुकोट्टई से कई पूर्व नेता, जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत कई नाम टीवीके में आ सकते हैं। इससे पहले चार पूर्व मंत्री एमसी संपत, एनआर शिवपति, कादंबूर सी राजू और उदुमलाई के राधाकृष्णन भी टीवीके में शामिल हुए थे। ये सभी नेता पूर्व AIADMK सरकारों में मंत्रालय संभाल चुके हैं।

दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कुछ समय में विधानसभा चुनाव होने का दावा कर रहे हैं। इस पर टीवीके ने डीएमके पर उसके विधायकों को खरीदने के आरोप लगाए हैं। राज्य के मंत्री एवं टीवीके नेता आर. निर्मल कुमार ने DMK नेतृत्व पर उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि स्टालिन और उदयनिधि समेत डीएमके नेताओं के इशारे पर सेंथिल बालाजी जैसे लोगों ने टीवीके के कई विधायकों से संपर्क किया और उन्हें 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश की है।

Advertisement