पटना। बिहार के नवादा जिले से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या जमीन के विवाद में की गई है। गैंगरेप करने के बाद पहले महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, फिर उसकी ही साड़ी से ही महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पूरी घटना के बाद ग्रामीणों को झकझोर दिया है।
पढ़ें :- भाजपा नेत्री के साथ अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिहार के नवादा जनपद के रोह थाना क्षेत्र के समरैठा गांव में एक 47 वर्षीय महिला का शव नग्न अवस्था में मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया गया। इसके बाद महिला के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए। इस पर भी जब महिला की मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने महिला की ही साड़ी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य आरोपी दिलीप यादव, रामस्वरूप राजवंशी और एक नाबालिग आरोपी शामिल हैं। वहीं दो अन्य अज्ञात आरोपी अभी भी फरार है। बता दे कि मृतका 16 फरवरी को अपने बच्चों के साथ गेंहू के खेत में सिंचाई करने गई हुई थी। रात होने पर महिला ने अपने बच्चों को मवेशियों का दूध निकालने के लिए घर भेज दिया था। इस दौरान महिला को अकेला पाकर मुख्य आरोपी दिलीप यादव अपने चार साथियों के साथ महिला को पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ले गए और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि हत्या किसी पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड की वजह से नहीं, बल्कि ज़मीन के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मुख्य आरोपी दिलीप यादव और मृतक के परिवार के बीच खलिहान में पानी देने और जानवरों को चारा खिलाने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया हैं