लखनऊ। दिल्ली की राजनीति में आज बड़ा सियासी फेरबदल हुआ। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया। वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इन सब सियासी घटनाक्रम पर बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने बहुत चालाकी से ‘झाडू’ सिंबल लेकर दिल्ली के दलितों को ठगा है।
पढ़ें :- West Bengal Voting Live : बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी, कहीं EVM में खराबी तो कहीं फेंके गए देसी बम
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल जी ने शराब घोटाले की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही उनके आदेश पर आतिशी जी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। ये दिल्ली के दलित समाज के साथ धोखा है। इसे फैसले से एक बार फिर केजरीवाल जी का सवर्ण प्रेम जाहिर हो गया है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी से श्री अरविंद केजरीवाल जी ने शराब घोटाले की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
साथ ही उनके आदेश पर श्रीमती आतिशी सिंह जी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। ये दिल्ली के दलित समाज के साथ धोखा है। इसे फैसले से एक बार फिर…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) September 17, 2024
पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू
उन्होंने आगे लिखा कि, दिल्ली के दलित समाज को उम्मीद थी कि सीएम उनके समाज से होगा लेकिन केजरीवाल जी को मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब आतिशी सिंह जी पर भरोसा है पार्टी के दलित विधायकों पर नहीं। आम आदमी पार्टी ने बहुत चालाकी से ‘झाडू’ सिंबल लेकर दिल्ली के दलितों को ठगा है। आगामी चुनाव में दिल्ली के लोग इस ठगी का जवाब देंगे।