Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- ‘शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल …’, युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- ‘शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल …’, युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) ने हाल ही में आज के रिश्तों पर बात की है। उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चे पुरानी जेनरेशन के मुकाबले रोमांटिक रिलेशन को किस तरह देखते हैं? किरण ने कहा कि आज की पीढ़ी शादी से पहले शारीरिक संबंध (Physically Intimate) बनाने को लेकर आजाद है और अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीती है जो बिल्कुल सही है। किरण राव (Kiran Rao) ने कहा कि आज के समय में रिश्ते पहले की पीढ़ियों के मुकाबले कम बंधनों वाले हैं। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि युवा लोग कितनी खुलकर अपनी बात रखते हैं।

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

मुझे लगता है कि अब रिश्तों में आजादी है : किरण

आईएनएस से बातचीत में किरण ने कहा कि पहले लोगों से उम्मीद की जाती थी कि वे एक खास तरह के रिश्ते में रहें, लेकिन आज ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि अब रिश्तों में आजादी है। अगर आप आज की पीढ़ी की तुलना मेरी पीढ़ी से करें, तो मुझे लगता है कि आज के युवाओं के पास खुलकर अपनी बात कहने और बिना किसी हिचकिचाहट के जीने की ज्यादा आजादी है।

अब दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी काफी अलग हैं, इसलिए हम इसी पहलू को समझना चाहते थे

इसे समझाते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा,​ कि मेरा मतलब है, अब दुनिया बदल गई है और खुद को जाहिर करने के तरीके भी काफी अलग हैं, इसलिए हम इसी पहलू को समझना चाहते थे। लस्ट स्टोरीज 3 के प्रमोशन के दौरान, किरण राव से एक ऐसी कहानी के बारे में पूछा गया जिसमें युवा लोग प्यार और रिश्तों को लेकर बेफिक्र नजर आते हैं।

पढ़ें :- KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!

लस्ट स्टोरीज 3 पर क्या बोलीं डायरेक्टर?

फिल्ममेकर से पूछा गया कि एक डायरेक्टर और एक व्यक्ति के तौर पर वह ऐसे रिश्तों को कैसे देखती हैं। उन्होंने बताया कि यह कहानी दो ऐसे युवाओं पर केंद्रित है जो एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं। दो युवा जो किसी भी बंधन में नहीं बंधे हैं और एक-दूसरे की ओर आकर्षित हैं। तो, उनके अगले कदम क्या होंगे?

 

 

 

पढ़ें :- तीसरी शादी को लव जिहाद बताते हुए लारेंस बिश्नोई ने दी आमिर खान को जान से मारने की धमकी
Advertisement