Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने संसद में महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज,बहुत हुई महंगे टमाटर की मार, अबकी बार …

AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने संसद में महंगाई के खिलाफ उठाई आवाज,बहुत हुई महंगे टमाटर की मार, अबकी बार …

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में टमाटर (Tomato) के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। मंहगाई के प्रति सरकार का ध्यान खींचने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता (Rajya Sabha member Sushil Kumar Gupta) देश की संसद (Parliament) में टमाटर और अदरक की माला (Tomato and Ginger Garlands) पहनकर पहुंचे।

पढ़ें :- दो करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन लाऊंगा लेकिन कुछ नहीं किया...खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सुशील कुमार गुप्ता (Sushil Kumar Gupta) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टमाटर और अदरक की माला पहनी अपनी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि ‘संसद से 100 मीटर की दूरी पर भी टमाटर खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी है। पिछले कई दिनों से हम संसद में मोदी जी को खोज रहे हैं, लेकिन वो पता नहीं कहां गायब हैं।

पढ़ें :- झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, JMM और RJD का गठजोड़ : पीएम मोदी

आप आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने ट्विटर पर लिखा, तो क्या अब गरीब की महंगाई का मुद्दा सदन में उठाना भी गुनाह हो गया है? भाजपा वाले सोने की माला पहन कर आते है तो आपत्ति नहीं। आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता (AAP MP Sushil Kumar Gupta) गरीब का सोना ‘टमाटर’ की माला पहनकर गये तो आपत्ति क्यों? पहले भाजपा वालों की सोने हीरे की माला उतरवाओ। महंगाई का मुद्दा उठायेगी आम आदमी पार्टी।

बता दें कि इन दिनों देश के कई हिस्सों में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। तो अदरक लगभग 320 रुपये किलो बिक रही है। लोकसभा में चल रहे अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में शामिल होने बुधवार को आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता पहुंचे थे।

Advertisement