1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gandhi Jayanti 2024 : अजय राय बोले- गांधी जी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं, बापू के विचारों का देश है भारत

Gandhi Jayanti 2024 : अजय राय बोले- गांधी जी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं, बापू के विचारों का देश है भारत

यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress Committee President Ajay Rai) ने बुधवार को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी जी को याद करते हुए अजय राय ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress Committee President Ajay Rai) ने बुधवार को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी जी को याद करते हुए अजय राय ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है। अजय राय (Ajay Rai) ने गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (President Ajay Rai) ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रभात फेरी निकालने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे।

पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

अजय राय (Ajay Rai)  ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मसूरिया दीन पासी की जयंती है। इसके लिए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी जी द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर लगातार चल रही है। देश को गांधी जी के रास्ते पर ले चलने का काम करेंगे। गांधी जी ने हम सभी को संदेश दिया है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई भाई की बात बताई है। गांधी जी ने देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया है। भारत बापू के विचारों का देश है।

पढ़ें :- केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी...राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

गांधी के विचारों में बुलडोजर की जगह नहीं

पढ़ें :- मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जा सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी, राघव चड्ढा, पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास समेत ये नेता कैबिनेट में होंगे शमिल

अजय राय (Ajay Rai)  ने कहा कि देश में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे व सोनिया गांधी भी महात्मा गांधी द्वारा दिए संदेश को प्रसारित कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रभात फेरी निकाली गई। लखनऊ में अमीनाबाद से हजरतगंज तक प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है। गांधी जी ने हमको एक दूसरे को गले लगाना सिखाया है। अहिंसा की राह पर चलते रहना सिखाया है। भाजपा के लोग बुलडोजर का महत्व है लेकिन हमारे विचारों में ये बिलकुल गलत है। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अन्य मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...