1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: युवती को बैड टच करने वाला शोहदा गिरफ्तार, घटना की वीडियो हुई थी वायरल

Lucknow News: युवती को बैड टच करने वाला शोहदा गिरफ्तार, घटना की वीडियो हुई थी वायरल

राजधानी लखनऊ में रविवार रात स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया है। वारदता के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस बाइक नंबर के आधार से आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में रविवार रात स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार किया है। वारदता के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस बाइक नंबर के आधार से आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया।

पढ़ें :- हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सभी जिलों की चिकित्सा सुविधाओं का मांगा ब्योरा , कहा-कागजी आंकड़ों से नहीं बचेगा जीवन, बिना वेंटिलेटर रिकॉर्ड किस काम के?

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से चलती स्कूटी में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सैरपुर निवासी फुरकान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सीतापुर से हुई है। आरोपी को पुलिस टीम सीतापुर से लेकर लखनऊ आ रही है।

पढ़ें :- UP Heatwave Red Alert : यूपी के 22 जिलों में लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गिरेगा पारा

घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर मिला था। नंबर की मदद से पुलिस बाइक मालिक के घर विकास नगर पहुंची तो पता चला कि बाइक मालिक ने गाड़ी को बनने के लिए मैकेनिक को दिया था। इसके बाद पुलिस ने मैकेनिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका दोस्त फुरकान रविवार उनकी दुकान से बाइक मांग कर ले गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...