Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

By Sushil Sah 
Updated Date

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में आज सुबह अनियंत्रित होकर एक कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत

कहां और कैसे हुआ हादसा

सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार मारुति सुजुकी वैगनआर, नंबर HR-68 C 1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रही थी। एसडीआरएफ के अनुसार, देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर करीब 4 किलोमीटर दूर पाली गांव के पास कार सड़क से उतरकर नदी किनारे जा गिरी। बता दें कि इस कार में कुल पांच लोग सवार थे। फिलहाल, इस हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।

मृतकों और घायलों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में कार चालक अनिल और चमोली जिले के किमखाल निवासी 72 वर्षीय सत्येश्वरी देवी की मौत हो गई। घायलों में रुद्रप्रयाग जिले के लाड़ोली गांव निवासी 33 वर्षीय उत्तम सिंह, बीना गांव निवासी 18 वर्षीय तिशा रावत और 45 वर्षीय सुनीता देवी शामिल हैं।

पढ़ें :- बाप ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल से जला दिया, सबूत ना मिले इसलिए शव दफनाया, बेटे को अकेले पालने में हो रही थी परेशानी

राहत और बचाव कार्य

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ की व्यासी और श्रीनगर टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे चालक और बुजुर्ग महिला के शव बाहर निकाले। बता दें कि गहरी खाई होने के कारण शवों को ऊपर लाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जांच जारी

फिलहाल, पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति पर डॉक्टर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं।

पढ़ें :- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, उनकी कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां : सीएम योगी
Advertisement