Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ऐक्टर अर्जुन गौड़ा लोगों की हेल्प के लिए बने एंबुलेंस ड्राइवर, 6 लोगों का करवा चुके अंतिम संस्कार

ऐक्टर अर्जुन गौड़ा लोगों की हेल्प के लिए बने एंबुलेंस ड्राइवर, 6 लोगों का करवा चुके अंतिम संस्कार

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच कई सिलेब लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। इस बीच कन्नड़ ऐक्टर अर्जुन गौड़ा एंबुलेंस ड्राइवर बन गए हैं। महामारी के दौरान जिन लोगों को मदद है वह उनकी इस तरह से हेल्प कर रहे हैं। उनके इस इनीशिएटिव का नाम है प्रोजेक्ट स्माइल ट्रस्ट। 6 लोगों का करवा चुके अंतिम संस्कार अर्जुन ने बताया कि जिन लोगों को अस्पताल जाने या अंतिम संस्कार के लिए गाड़ी की जरूरत होती है वह एंबुलेंस सर्विस से उनकी मदद करते हैं।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने बताया, मैं कई दिनों से सड़कों पर हूं और करीब 6 लोगों का क्रियाकर्म करवा चुका हूं। हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि हम हर जरूरतमंद की मदद करें चाहे वो कहीं से भी हों या किसी भी धर्म से जुड़े हों। मदद करने के लिए मैं भी पूरे शहर में कहीं भी जाने के लिए तैयार हूं।

ऑक्सीजन भी पहुंचाएंगे अर्जुन अर्जुन ने बताया, एक व्यक्ति को ऐडमिट करवाने के लिए मैं केनगेरी से वाइटफील्ड तक गया। मैंने कई महीनों तक ये मदद जारी रखने का प्लान बनाया है क्योंकि ये स्थिति बहुत बुरी है और मैं अपनी तरफ से जो कर सकता हूं वो करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने ये भी कहा कि जरूरत के वक्त ऑक्सीजन डिलीवर करने के लिए तैयार हूं।

Advertisement