Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. एक्ट्रेस जरीन खान का छलका दर्द, बोलीं-प्रोड्यूसर उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की करता रहा डिमांड

एक्ट्रेस जरीन खान का छलका दर्द, बोलीं-प्रोड्यूसर उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की करता रहा डिमांड

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के साथ ‘वीर’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली जरीन खान की तुलना कटरीना कैफ से की जाती थी। हालांकि, जरीन का करियर कटरीना जैसा सफल नहीं रहा। जबकि ‘हाउसफुल 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी कमर्शियल फिल्मों का भी हिस्सा रहीं, लेकिन 2017 में आई ‘अक्सर 2’ बाद में विवादों में घिर गई। जरीन का दावा है कि उन्हें अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में आमंत्रित तक नहीं किया गया था।

पढ़ें :- 60 साल के सफर का जश्न, भावुक हुईं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को याद कर दी श्रद्धांजलि

हाल ही में मैमोथ मीडिया एशिया पॉडकास्ट पर पूजा भट्ट के साथ बातचीत के दौरान जरीन खान ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हेट स्टोरी’ करने के बाद बहुत से लोग खासकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे नीची नजरों से देखने लगे।

वे कहते थे, ‘क्योंकि वह अभिनय नहीं कर सकती, इसलिए उसने कपड़े उतारने का फैसला किया।’ जरीन ने अनंत महादेवन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि मेकर्स ने शुरू में इस प्रोजेक्ट को एक स्टाइलिश नॉयर फिल्म के रूप में पेश किया था। उन्हें आश्वासन दिया था कि इसमें ‘हेट स्टोरी 3’ की तरह बोल्ड सीन नहीं होंगे। उन्होंने बड़ी ही सधी हुई अंग्रेज़ी में स्क्रिप्ट सुनाई और कहा कि हम कोई नफरत की कहानी नहीं बना रहे हैं। हम एक जॉनर नॉयर बना रहे हैं।’ मैंने सोचा, ठीक है। लेकिन सेट पर पहुंचते ही, हर दूसरा सीन या तो किस के साथ खत्म होता था या अचानक मुझे ब्रा या इसी तरह की कोई चीज पहनने को कहा जाता था।मेकर्स जानबूझकर हर दूसरे सीन में किस या इंटिमेसी सीन करने को कहने लगे

अभिनेत्री ने आगे बताया कि मैंने उनसे कहा, ‘मुझे इंटिमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आपने मुझे बिल्कुल अलग ब्रीफ दिया था। अब सिर्फ इसलिए कि आपने वह फिल्म देखी है, आप ये सब जोड़ना चाहते हैं।’ बाद में मुझे एहसास हुआ कि निर्देशक रीढ़विहीन थे। वह निर्माताओं को कहानी का एक संस्करण बताते थे और मुझे और मेरे कॉस्ट्यूम डिजाइनर शाहिद आमिर को दूसरा। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, टीम के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ते गए। मेकर्स अचानक मुझसे लगभग हर सीन में ब्रा वाला सीन, किसिंग सीन या कुछ उत्तेजक करने को कहने लगे। वो भी सिर्फ इसलिए कि मैंने पहले ऐसी एक फिल्म की थी। यह ठीक नहीं है।

इसलिए पूरी की फिल्म

पढ़ें :- हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किया 187 किमी की रेंज वाली नया VIDA EVooter VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर

हालांकि, बढ़ते तनाव के बावजूद जरीन ने फिल्म पूरी की। उनका कहना है कि मैं नखरे दिखाने वाली नहीं हू। मुझे पता है कि लोगों का पैसा दांव पर लगा है, इसलिए मैं हमेशा बातचीत करके बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करती हूं। लेकिन फिल्म पूरी होते-होते हालात इतने बिगड़ गए थे कि मुझे अपनी ही फिल्म की स्क्रीनिंग में भी नहीं बुलाया गया। जरीन ने यह भी आरोप लगाया कि उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें काम करने में मुश्किल व्यक्ति के रूप में गलत तरीके से पेश किया गया था।

आखिरी बार 2021 में ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं जरीन

जरीन खान आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं। इससे पहले वो ‘डाका’ (2019) और ‘अक्सर 2’ (2017) में ही दिखी थीं। फिलहाल उनके किसी आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement