मुंबई: एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा है। अदा ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, “वर्कआउट हमेशा मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा रहता है।”
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
आपको बता दें, 31 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में हाथियों को नहलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ”यह होली के बाद वाला वर्कआउट है।” एक्ट्रेस ने कहा, ”हाथी मेरे दोस्त हैं और उन्हें नहलाना पूरे शरीर का वर्कआउट है, जिसमें एक घंटा लगता है। इससे कंधों से लेकर बाइसेप्स, ग्लूट्स और टांगों तक सभी की कसरत होती है।”
Holi ke baad waala din ka workout
GUESS Kitne buckets lagey ?????pic.twitter.com/wMyqNahOpY — Adah Sharma (@adah_sharma) March 26, 2024
पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव
अदा ने कहा कि वर्कआउट के अलावा डाइट भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ”यह वर्कआउट पूरी तरह से क्रंचेज और लेग रेज और वेट लिफ्टिंग के बराबर है। फिटनेस में डाइट अहम भूमिका निभाती है। मैं भी अपने दोस्त हाथियों की तरह शुद्ध शाकाहारी हूं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा को अब से पहले ‘सनफ्लावर सीजन 2’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में देखा गया था। वह जल्द ही ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ में नजर आएंगी।