Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghan Americans protest : अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ किया प्रदर्शन

Afghan Americans protest : अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ किया प्रदर्शन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghan Americans protest : तालिबान सरकार की महिला शिक्षा  पर अत्याचारी नीति का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है। अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा पर  लगाये गए नये प्रतिबंध का विरोध अमेरिका में हो रहा है। बड़ी संख्या में अफगान अमेरिकियों ने तालिबान सरकार की इस अत्याचारी नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया है।

पढ़ें :- Nepal Banned Indian Spices : नेपाल ने भारतीय ब्रांड के दो मसालों पर लगाया बैन , आयात पर रोक लगा दी

अफगान कल्चरल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करने वाले कैलिफोर्निया के रेयान यासिनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा, “हम यहां लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ने के लिए हैं।” अफगान सोसाइटी के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर हालिया प्रतिबंध को वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने मांग की कि अफगान लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

व्हाइट हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए, एक अफगान अमेरिकी, हिकमत सोरोश ने आरोप लगाया कि तालिबान ने लड़कियों को शिक्षा से रोकने के लिए व्यवस्थित रूप से कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया देख रही है। संयुक्त राष्ट्र देख रहा है।”

Advertisement