Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan: एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र परिसर पर तालिबान के हमले की कड़ी निंदा की

Afghanistan: एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र परिसर पर तालिबान के हमले की कड़ी निंदा की

By अनूप कुमार 
Updated Date

Antonio Guterres

नई दिल्ली: तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान (Afghanistan) के हेरात में संयुक्त राष्ट्र परिसर (United Nations Complex in Herat) पर हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (United Nations Secretary-General Antonio Guterres) ने अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र परिसर पर तालिबान (Taliban) के हमले की कड़ी निंदा की है। जिसमें एक अफगान सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) (United Nations Assistance Mission )  के अनुसार, तालिबान के शुक्रवार को हेरात में अफगान सुरक्षा बलों ने शहर में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर रॉकेट से चलने वाले हथगोले, गोलियों से हमला किया गया।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

खबरों के अनुसार , मिशन ने कहा कि, तथाकथित सरकार विरोधी तत्वों ने रॉकेट चालित हथगोले गोलियों के साथ स्पष्ट रूप से चिह्न्ति संयुक्त राष्ट्र सुविधा के प्रवेश द्वारों को उस समय निशाना बनाया, जब तालिबान लड़ाके हेरात शहर में घुस गए यूएनएएमए के प्रांतीय मुख्यालय के पास अफगान सुरक्षा बलों से भिड़ गए।

गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक (Guterres’ deputy spokesman Farhan Haq) ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

महासचिव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कर्मियों परिसरों के खिलाफ हमले अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित हैं युद्ध अपराध हो सकते हैं।

उन्होंने शांति स्थिरता हासिल करने के प्रयासों में अफगानिस्तान की सरकार लोगों का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

हमले की निंदा करते हुए, अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि डेबोरा लियोन ने कहा , संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ यह हमला निंदनीय है।

Advertisement