HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Joins BJP : दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। लवली ने हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से उनके भजापा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थीं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Arvinder Singh Lovely Joins BJP : दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। लवली ने हाल ही में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से उनके भजापा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही थीं।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा एनसीपी नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...