Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan Breaking: तालिबान को लगा बड़ा झटका, आतंकी संगठन IS ने मेन कमांडर को मार गिराया

Afghanistan Breaking: तालिबान को लगा बड़ा झटका, आतंकी संगठन IS ने मेन कमांडर को मार गिराया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Afghanistan Breaking: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबानी (Talibani) राज चल रहा है। तालिबानी राज के बाद वहं पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State) ज्यादा सक्रिय हो गया है। यहीं नहीं तालिबान के खिलाफ उसने मोर्चा खोल दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

यहीं नहीं इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के द्वारा ताबड़तोड़ हमले भी किए जा रहे हैं। इस हमले में तालिबानी (Talibani) और शिया मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार आईएस (IS) ने तालिबान (Talibani) के सबसे खास कमांडर हमदुल्ला मुखलिस (hamdulla mukhlis) को भी ढेर कर दिया है।

बता दें कि, बीते दिनों तालिबान (Talibani) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर बंदूक की नोक पर कब्जा किया। इसमें सबसे प्रमुख हक्कानी नेटवर्क है, जिसके लड़ाकों ने पूरे देश के अंदर सैन्य अभियान चलाया। बता दें कि, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में वापसी करने वाले तालिबान की नाक में दम कर दिया है। आए ​दिन आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा वहां पर हमले किए जा रहे हैं, जिसके कारण तालिबान (Talibani) की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

Advertisement