Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Afghanistan Earthquake Tragedy : अफगानिस्तान भूकंप में मरने वालों की संख्या 1400 पार, भारत ने 15 टन खाद्य सामग्री और 1000 टेंट भेजा

Afghanistan Earthquake Tragedy : अफगानिस्तान भूकंप में मरने वालों की संख्या 1400 पार, भारत ने 15 टन खाद्य सामग्री और 1000 टेंट भेजा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1411 पहुंच गई है, जबकि घायलों का आंकड़ा 3250 से ज्यादा हो गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक तालिबान (Taliban) ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अफगानिस्तान (Afghanistan)  में जलालाबाद के पास रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे, इस वजह से वे इमारतों के मलबे में दब गए।

पढ़ें :- लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश। गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

अफगानिस्तान (Afghanistan)  की तालिबान सरकार (Taliban Government) ने दुनियाभर से मदद मांगी हैं। इसके बाद भारत ने मदद के लिए 1000 टेंट काबुल भेजे हैं। साथ ही, 15 टन खाने का सामान काबुल से कुनार भेजा। विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) ने X पर लिखा कि भारत आगे भी राहत सामग्री भेजेगा। 2021 में तालिबान सरकार (Taliban Government)  बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अफगानिस्तान की मानवीय सहायता रोक दी थी।

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने भी मृतकों के लिए दुख जताया है। X पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हमारी टीमें पहले से ही राहत बचाव काम में लगी हुई हैं। अफगानिस्तान की अपील के बाद भारत के अलावा चीन और ब्रिटेन जैसे देशों ने भी मदद भेजी है। ब्रिटेन ने भूकंप से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 1 मिलियन पाउंड (10 करोड़) की इमरजेंसी फंड का ऐलान किया है। वहीं, चीन ने कहा कि वह अफगानिस्तान (Afghanistan)  की जरूरतों और अपनी क्षमता के मुताबिक उसकी मदद करेंगे।

Advertisement