Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan Floods : अफगानिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही , बाढ़ से 14 लोगों की मौत

Afghanistan Floods : अफगानिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही , बाढ़ से 14 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan Floods : अफगानिस्तान में प्रकृति का कहर ऐसे बरपा की वहां बाढ़ के हालात बन गए। देश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। खबरों के अनुसार,  अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने कम से कम 14 लोगों की जान ले ली है। यहां बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहे हैं, जानमाल की भी हानी हुई है। बाढ़ के कारण देश को बड़े आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है, कई शहरों में सड़कें अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गई हैं। अब तक 150 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

खबरों के अनुसार, तालिबान के लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अशरफ हकशेनस ने कहा कि अफगानिस्तान के बदख्शां, तखर, घोर और नूरिस्तान प्रांतों में कुछ सड़कें भूस्खलन और बाढ़ के कारण अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गई हैं। ये रास्ते बाढ़ और भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Advertisement