Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. निर्दोषों की हत्या के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब, अफगान के हमले में मारे गए पाक के 55 जवान

निर्दोषों की हत्या के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब, अफगान के हमले में मारे गए पाक के 55 जवान

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अफ़गानिस्तान के नेशनल डिफ़ेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि गुरुवार को डूरंड लाइन पर किए गए जवाबी ऑपरेशन में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है। दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन को अफ़गानिस्तान ने कभी भी ऑफिशियली मान्यता नहीं दी है। अफगानिस्तान की मिनिस्ट्री ने कहा कि यह एक्शन 26 फरवरी को रात आठ बजे शुरू किया गया था। यह एक्शन कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मिलिट्री फ़ोर्स द्वारा अफ़गान इलाके में किए हमले के बाद किया गया है।

पढ़ें :- पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान, तालिबान ने अफगानिस्तान को बना दिया भारत का ‘उपनिवेश’

बता दे कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मिलिट्री सर्कल ने अफ़गान इलाके में उल्लंघन किया था और दोनों देश कि सीमाओं को तोड़ा था। मिनिस्ट्री ने कहा कि पाकिस्तानी हमले में महिलाओं और बच्चों को शहीद हुए थे। मिनिस्ट्री ने कहा कि अफ़गान फ़ोर्स ने डूरंड लाइन के साथ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशाओं में पक्तिका, पक्तिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों के पास पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट को निशाना बनाया था। डूरंड लाइन पर इन जवाबी ऑपरेशन में कुल 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है। इस चार घंटे के ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी मिलिट्री बेस और 19 पोस्ट तबाह हो गए है, जबकि चार दूसरी पोस्ट से सैनिक भाग गए। मिनिस्ट्री ने यह भी दावा किया कि दुश्मन का एक टैंक तबाह हो गया और एक बड़ी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट गाड़ी पर कब्ज़ा कर लिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान अफ़गान सेनाओं ने दर्जनों हल्के और भारी हथियार, गोला-बारूद और मिलिट्री सप्लाई ज़ब्त कर लीं। ऑपरेशन के दौरान आठ अफ़गान लड़ाके मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। मिनिस्ट्री ने यह भी आरोप लगाया कि नंगरहार में एक रिफ्यूजी कैंप पर मिसाइल हमले में 13 आम नागरिक घायल हो गए। मिनिस्ट्री ने कहा कि इस जवाबी ऑपरेशन में हमारे आठ मुजाहिदीन शहीद हो गए और 11 अन्य घायल हो गए। इस बीच जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान शासन को निशाना बनाकर ग़ज़ाब लिल हक़ ऑपरेशन शुरू किया। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ़ ज़ैदी ने कन्फ़र्म किया कि 133 अफ़गान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज़्यादा घायल हैं। अभियानों में 27 तालिबान चौकियां भी नष्ट कर दी गईं और नौ पर कब्जा कर लिया गया है।

Advertisement