Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan-Pakistan border : अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा, टेंशन में सरकार

Afghanistan-Pakistan border : अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा, टेंशन में सरकार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan-Pakistan border : अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। अफगान तालिबान इस सीमा को  मान्यता नहीं देता है। सीमा विवाद में पाकिस्तान तालिबान हमले पर हमले को अंजाम दे रहा है।अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले बढ़ गए हैं। रविवार को खुर्रम जिले में एक उत्तर-पश्चिमी सीमा चौकी पर पांच पाकिस्तानी सैनिक  मारे गए।हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

विवाद को रोकने के लिए तालिबान सरकार और पाकिस्तान सरकार ने इस सीजफायर समझौता किया था।तालिबान की सत्ता में वापसी से पाकिस्तान को क्षेत्र पर अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका मिल गया। तालिबान का भारत के खिलाफ इस्तेमाल भी कर सकता है। हालांकि एक सच ये भी है कि अफगान तालिबान नांगरहार प्रांत में टीटीपी की पैठ कमजोर नहीं कर सका है।पकिस्तानी सीमा पर आतंकी हमलों और तस्करी को रोकने के लिए साल 2014 में सीमा पर बाड़ लगानी शुरू की थी। 90 फीसदी सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा कर चुका है।

Advertisement