1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

भारतीय नौसेना सागर की रखवाली करते हुए देवदूत बन कर दूसरे देशों को भी मदद पहुंचा रही है। भारतीय नौसेना अरब सागर में कभी समुद्री डकैतों से तो कभी मेडिकल इमरजेंसी में, हर स्थिति में सूचना मिलते ही टीम जरूरी मदद कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indian Navy Help Irani Ship : भारतीय नौसेना सागर की रखवाली करते हुए देवदूत बन कर दूसरे देशों को भी मदद पहुंचा रही है। भारतीय नौसेना अरब सागर में कभी समुद्री डकैतों से तो कभी मेडिकल इमरजेंसी में, हर स्थिति में सूचना मिलते ही टीम जरूरी मदद कर रही है। इस बार भारतीय नौसेना ने एक इमरजेंसी कॉल का जवाब देते हुए 20 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे मछली पकड़ने वाले एक ईरानी जहाज को तत्काल मेडिकल हेल्प प्रदान की। इसमें से चालक दल का एक सदस्य पूरी तरह से डूब गया था।

पढ़ें :- ‘कौन पत्रकार है और कौन रील बनाने वाला, पहचानना मुश्किल’, महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार

खबरों के अनुसार, नौसेना ने शनिवार (4 मई 2024) को एक बयान जारी कर कहा कि एक इमरजेंसी कॉल का फौरन जवाब देते हुए अरब सागर में समुद्री डकैती को रोकने के लिए तैनात आईएनएस सुमेधा मिशन ने एक ईरानी जहाज को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। इस जहाज में 20 पाकिस्तानी चालक दल सवार थे।

30 अप्रैल को पहुंचाई गई मदद
नौसेना ने बताया कि पैट्रोलिंग शिप आईएनएस सुमेधा ने यह मदद 30 अप्रैल को पहुंचाई। तब सूचना के बाद शुरुआती घंटों में एफवी अल रहमानी को रोका गया। हमारी एक मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम ईरानी जहाज पर चढ़ी और चालक दल के एक सदस्य को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। कुछ देर बाद उसे होश आ गया। वायुसेना ने अपने बयान में कहा है कि अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना की इकाइयां क्षेत्र में काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...