नई दिल्ली। शपथ ग्रहण करने के मुख्यमंत्री आतिशी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं, अपने बड़े भाई और राजनैतिक गुरु अरविंद केजरीवाल जी का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की देखरेख की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जी वो व्यक्ति हैं-जिन्होंने लाखों बच्चों का भविष्य संवारा, महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर देने के लिए मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा दी। इसके साथ ही, दिल्ली के लोगों को मुफ़्त बिजली दी, लोगों को अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए अपना घर, ज़मीन गिरवी ना रखनी पड़े इसके लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा दिया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, केजरीवाल जी ने राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि उनके लिए अदालत का फ़ैसला काफ़ी नहीं है, वो तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक जनता की अदालत का फ़ैसला नहीं आ जाता। फ़रवरी में चुनाव हैं अगर दिल्ली की 2 करोड़ जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री नहीं चुना तो BJP उनकी मुफ़्त बिजली बंद कर देगी, मुफ़्त इलाज और महिलाओं का मुफ़्त बस सफ़र बंद कर देगी।
केजरीवाल जी ने राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि उनके लिए अदालत का फ़ैसला काफ़ी नहीं है, वो तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक जनता की अदालत का फ़ैसला नहीं आ जाता।
फ़रवरी में चुनाव हैं अगर दिल्ली की 2 करोड़ जनता ने अरविंद केजरीवाल… pic.twitter.com/sM6ByJuOvC
— AAP (@AamAadmiParty) September 21, 2024
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
साथ ही कहा, अब विधानसभा चुनावों तक मेरा यही काम रहेगा कि BJP की साज़िशों और उनके LG साहब की वजह से जो काम रूके, उन्हें पूरा कराया जाए। BJP और उनके LG साहब ने दिल्लीवालों को परेशान किया लेकिन अब अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं, अब BJP के सभी षड्यंत्र नाकाम होंगे।
अब विधानसभा चुनावों तक मेरा यही काम रहेगा कि BJP की साज़िशों और उनके LG साहब की वजह से जो काम रूके, उन्हें पूरा कराया जाए।
BJP और उनके LG साहब ने दिल्लीवालों को परेशान किया लेकिन अब @ArvindKejriwal जी बाहर आ गए हैं, अब BJP के सभी षड्यंत्र नाकाम होंगे।
– CM @AtishiAAP pic.twitter.com/jQzC9cdnTW
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
— AAP (@AamAadmiParty) September 21, 2024