मुंबई: पति राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी को बड़ा सदमा लगा जिसके बाद फैंस ने उन्हे उनके पति की पार्थिव शरीर को कंधा देने के लिए काफी ट्रोल किया। आपको बता दें, मंदिरा बेदी इन दिनों बेहद मुश्किल भरे समय से गुजर रही हैं। पति राज कौशल के निधन के बाद उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।
पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
मंदिरा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने उनके साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। मंदिरा और मौनी पहले भी कई मौकों पर साथ दिखे हैं। आपको बता दें, मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने मंदिरा को मजबूत शख्स बताया है। मौनी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मेरी मजबूत बच्ची।’ उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों और फैंस ने कमेंट किया है।
आशका गोराडिया और शमिता शेट्टी ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया और प्यार जताया है। बेदी बीते रविवार को मुंबई में वॉक करती देखी गईं। फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वह अपनी मां के साथ थीं। लोगों ने उन्हें ‘ब्रेव लेडी’ कहा है तो कुछ ने उन्हें पॉजिटिव एनर्जी के साथ रहने के लिए कहा। राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा को पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया था।