Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल

आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल

By Sushil Sah 
Updated Date

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बीते रविवार देर रात यहां के खंदौली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में जा पलटी। इस भीषण हादसे में कार कई बार पलटी। इस दुर्घटना में कार सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।

पढ़ें :- देश की निचली अदालतों में 7,300 से ज्यादा जजों के पद खाली, कर्नाटक सबसे आगे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा खंदौली क्षेत्र के गांव मई के पास हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। वे तीनों दोस्त थे। रविवार रात दोनों युवक युवती से मिलने के लिए आए थे। इसी दौरान तीनों कार से जा रहे थे। तेज रफ्तार में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में जा पहुंची।

हादसे में युवती की मौत

इस हादसे के बाद कार कई बार पलटने के बाद खेत में जाकर रुकी। दुर्घटना में कार सवार 20 वर्षीय राधा की मौत हो गई। राधा की पहचान खंदौली क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवती की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कार में मौजूद विनायक और प्रखर घायल हो गए। दोनों आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत को लेकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन से आगे की जानकारी ली जा रही है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पढ़ें :- सिवान में RJD नेता को बदमाशों ने बनाया गोली का निशाना, पंचायत से लौटते वक्त हुआ हादसा

इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि कार किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसे के समय उसकी गति कितनी थी? हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण बिगड़ने की बात सामने आई है। इस हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Advertisement