Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने ममता बनर्जी की फोटो एडिट कर हिटलर से की तुलना, मचा सियासी घमासान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने ममता बनर्जी की फोटो एडिट कर हिटलर से की तुलना, मचा सियासी घमासान

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल 2026 में विधानसभा (West Bengal Assembly Elections) के चुनाव होने है। इससे पहले राज्यभर की राजनीति में गर्माहट तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी बीच पश्चिम बंगाल भाजपा (West Bengal BJP ) की एक सोशल मीडिया पोस्ट से प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) और जर्मन के शासक एडोल्फ हिटलर (German ruler Adolf Hitler) को एक साथ दिखाया गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के आरोपों पर ममता का पलटवार, बोलीं- प्रधानमंत्री बैठे और राष्ट्रपति खड़ी हैं तस्वीर दिखाते हुए कहा कि हम कभी ऐसा नहीं करते, ये भाजपा की संस्कृति है

पश्चिम बंगाल भाजपा की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राज्यभर की राजनीति में एक नए सियासी तूफान को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल का तानाशाह बताते हुए लिखा ‘तानाशाह की तिलमिलाहट’।

पढ़ें :- ममता बनर्जी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम
Advertisement