नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) और आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज (Film Dhurandhar 2: The Revenge) ने रिलीज के महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तहलका मचा दिया है। ‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क (SacNilk) के अनुसार ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
अब कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म (Propaganda Film) है। अब इसपर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान (AIMIM Waris Pathan) का बयान भी सामने आया है।
फिल्म के डायरेक्टर पर कसा तंज
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान (AIMIM National Spokesperson Waris Pathan) का कहना है कि उन्होंने फिल्म देखी नहीं है और एक फिल्म केवल ज्ञान और मनोरंजन के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा, कि ‘मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मेरा मानना है कि आप जब भी फिल्म बनाते हैं, ज्ञान और मनोरंजन के लिए बनाते हैं। लेकिन इस देश में कुछ लोग हैं, जो बस कुछ पैस कमाने के लिए इस तरह की प्रोपेगेंडा फिल्म बनाते हैं। ऐसी फिल्में माहौल खराब करने के लिए बनाई जाती हैं।’
क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी?
पढ़ें :- Ramayana Advance Booking : फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बिके 19 लाख टिकट, कमाई 75 करोड़ पार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Film Dhurandhar 2) की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) , अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।