Air India Plane Crash : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Former Chief Minister of Gujarat Vijay Rupani) 12 जून 2025 को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया (Air India) के विमान AI171 में सवार थे। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जो लंदन के गैटविक हवाई अड्डे (Gatwick Airport) के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। रूपाणी का नाम यात्री सूची में 12वें स्थान पर था और वे बिजनेस क्लास (Z क्लास) में यात्रा कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, रूपाणी अपनी पत्नी अंजलिबेन रूपाणी को लंदन से वापस लाने के लिए यात्रा कर रहे थे, जो वहां पिछले छह महीने से रह रही थीं। उनकी बेटी भी लंदन में रहती है।
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का का पढ़ें जीवन परिचय:
जन्म और प्रारंभिक जीवन: विजय रामनिकलाल रूपाणी (Vijay Ramniklal Rupani) का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून (अब यांगून), म्यांमार में एक जैन बनिया परिवार में हुआ था। 1960 में राजनीतिक अस्थिरता के कारण उनका परिवार राजकोट, भारत चला आया। उन्होंने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से 1977 में बीए और 1980 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।
विजय रूपाणी राजनीतिक करियर:
विजय रामनिकलाल रूपाणी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख नेता हैं और 7 अगस्त 2016 से 11 सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 2017 में भी राजकोट पश्चिम सीट से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा।
पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी
उन्होंने 1996-1997 में राजकोट के मेयर, 2006-2012 में राज्यसभा सांसद और परिवहन, श्रम, जल आपूर्ति जैसे मंत्रालयों में मंत्री के रूप में कार्य किया।
2014 में वे राजकोट पश्चिम से विधायक बने और बाद में गुजरात BJP के अध्यक्ष भी रहे।
इमरजेंसी के दौरान जेल: विजय रामनिकलाल रूपाणी 1975-77 की इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे। रूपाणी RSS से जुड़े थे और उनकी राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया था। यह उनके शुरुआती राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।